शासन के दौरान सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के तहत आज जिले की सभी नगरीय निकायों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हुए विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित सुविधाएं प्रदान की गईं। नगरीय क्षेत्रों में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में हितग्राहियों की ब्लड प्रेशर (बीपी) एवं शुगर की जांच की गई। साथ ही टीबी स्क्रीनिंग तथा पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही शिविरों में पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनवाये गये।

