सेवा संकल्प अभियान एवं मध्यप्रदेश शासन के “ सरकार आपके द्वार ” जनविश्वास अभियान अंतर्गत जन सेवा सेतु अभियान के तहत नगर परिषद लोधीखेड़ा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके निकट उपलब्ध कराना तथा प्राप्त आवेदनों का यथासंभव मौके पर ही निराकरण करना रहा।

शिविर में स्वास्थ्य, विद्युत, राजस्व, कृषि, महिला एवं बाल विकास तथा नगरीय प्रशासन विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। शिविर में पहुंचे नागरिकों एवं हितग्राहियों से उनकी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

शिविर के माध्यम से नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हितग्राहियों को पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं दस्तावेजों की जानकारी दी। इस अवसर पर नगर परिषद लोधीखेड़ा के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक तथा नगर परिषद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।