संचालनालय खेल और युवा कल्याण म0प्र0 द्वारा युवाओं को भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधि एवं दिनचर्या से अवगत कराने एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण, नेतृत्व, विकास पर मार्गदर्शन देने अथवा प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक, स्थानों से परिचय कराने के उद्देश्य से प्रत्येक विकासखंड से 05 युवक एवं 05 युवतियों का चयन अनुभव यात्रा हेतु किया जाना है।
इस योजना हेतु 01 एनसीसी, 01 एनएसएस, 01 खिलाडी, 01 मेधावी छात्र, 01 स्काउट क्षेत्र से इस प्रकार कुल 05 युवक एवं 05 युवतियॉं प्रत्येक विकासखंड से चयनित की जावेंगी। संचालनालय द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई हैं।
इस अनुभव यात्रा में 15 से 25 वर्ष आयु के (31.12.2027 की स्थिति में) तक के युवक एवं युवतियों का चयन किया जाना हैं पूर्व में चयनित युवा आवेदन हेतु पात्र नहीं होंगे, जिला स्तर पर युवाओं का चयन आवेदन प्राप्त कर लॉटरी के माध्यम से जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जावेगा।
आवेदन करने हेतु आवेदक अपने आवेदन चन्देरी रोड स्थित नवीन इंडोर खेल स्टेडियम कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग अशोकनगर से कार्यालयीन समय में आवेदन प्राप्त कर निर्धारित अंतिम तिथि 22 सितम्बर 2026 तक जमा करा सकेंगे।
आवेदन पत्र के साथ आवेदक को एनसीसी/एनएसएस/खिलाडी/मेधावी/स्काउट संबंधी प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक खाते की छायाप्रति, एवं संबंधित थाने से चरित्र प्रमाण पत्र अनिवार्यतः संलग्न करना होगा। विकासखंड मुंगावली में आवेदन संबंधित जानकारी हेतु श्रीमति रेणु ओझा विकासखंड समन्वयक मुंगावली के मोबाईल नम्बर- 8770240525 एवं श्री राजेश कुशवाह विकासखंड समन्वयक चन्देरी के मोबाईल नम्बर-9981932035 पर सम्पर्क किया जा सकता है।



