शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर परिषद शाहपुर द्वारा “सेवा संकल्प अभियान-” एवं “स्वच्छता ही सेवा-” अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, श्रमदान एवं पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्वच्छ एवं सुंदर शाहपुर बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर उपस्थितजनों द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गई तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए निरंतर सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया गया। अमरावती नदी किनारे चला व्यापक स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान शाहपुर के वार्ड क्रमांक 05, अमरावती नदी के किनारे, बख्खारी रोड पर “सेवा मेरा योगदान” के अंतर्गत व्यापक स्वच्छता एवं सेवा गतिविधियां आयोजित रही। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, नागरिकों ने श्रमदान करते हुए सफाई एवं स्वच्छता अभियान, अमरावती नदी की सफाई तथा पौधारोपण जैसी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की। अमरावती नदी क्षेत्र में श्रमदान एवं सफाई के माध्यम से जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने का संदेश दिया गया।
“सेवा मेरा योगदान” से दिया जनभागीदारी का संदेश
नगर परिषद शाहपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल स्वच्छता गतिविधियों तक सीमित न रहते हुए नागरिकों में यह भावना विकसित करना रहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी पाटील, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिलीप चौहान तथा नगर परिषद के समस्त स्टाफ द्वारा सहभागिता की गई।




