जनपद उदयगढ़ निवासी श्री मुकेश गाडरिया ने बताया कि उनके पुत्र वेदांत गाडरिया हाइड्रोसील बीमारी से पीड़ित थे। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के कारण वे अपने पुत्र का उपचार कराने में असमर्थ थे। इसी दौरान उन्हें शासन की आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली उपचार सुविधा की जानकारी प्राप्त हुई।
श्री मुकेश गाडरिया ने आयुष्मान कार्ड का लाभ लेते हुए अपने पुत्र वेदांत का उपचार कराया। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उनके पुत्र का उपचार संभव हो सका। उन्होंने शासन की इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए उपचार में सहायक साबित हो रही है।





