मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड जुन्नारदेव में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय कुमार बामने के नेतृत्व एवं उपस्थिति में वृद्ध जन दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर सहभागिता की गई तथा लगाए गए फलदार एवं छायादार पौधों को निरंतर जीवित रखने के प्रयास करने का प्रण लिया गया। इस अवसर पर यह भी कहा गया कि 2 अक्टूबर को ग्राम बिजोरी में 107 वर्षीय वृद्ध माता जी का शॉ ल-श्रीफल से स्वागत किया जाएगा। साथ ही स्वच्छता गतिविधि के तहत स्कूल परिसर में साफ-सफाई की जाएगी। कार्यक्रम में श्री संजय बामने, श्री मुकेश बेलवंशी, श्री अमन आरसिया, श्री महेश बेलवंशी, श्री अवधेश बेलवंशी, श्री हरीश वर्मा, श्री अजय सिरसाम, श्री चंपा बेलवंशी सहित समिति सदस्य उपस्थित थे।