श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन को दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ने आगर के परसुखेड़ी तालाब पहुंचकर विसर्जन स्थल की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने तालाब पर बनाई गई विसर्जन व्यवस्था, बैरिकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था, क्रेन एवं गोताखोरों की तैनाती, सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा के साथ-साथ सम्मानजनक तरीके से प्रतिमाओ का विसर्जन संपन्न कराया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी, एसडीओपी सुश्री नीलम बघेल, होमगार्ड से सुश्री कविता सोलंकी, थाना प्रभारी कोतवाली आगर श्री नागेश यादव, यातायात थाना प्रभारी श्री सौरव सिंह चौहान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कुशाल सिंह डोडवे सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।