प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, सभी जिलों के कलेक्टर्स, कमिश्नर, पुलिस अधीक्षक आदि के साथ मादक पदार्थ नियंत्रण, सेवा संकल्प एवं जन विश्वास अभियान सहित अन्य विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उक्त अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर एनआईसी कक्ष शाजापुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री काशीराम बडोले, डिप्टी कलेक्टर श्री आलोक वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।