श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के 8 दान पात्र बुधवार को खोले गये। इनमें प्राप्त राशि की गणना तहसीलदार, पटवारी और मंदिर के सहायक कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में मंदिर कर्मचारी एवं बैंक कर्मचारियो द्वारा की गई। गणना में कुल 32,11,000 रुपए निकले। तहसीलदार श्री उदय मंडलोई ने बताया कि समस्त गणना राशि 32,11,000/-स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ॐकारेश्वर में जमा कर दी गई है।