कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में कुल 234 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, विद्युत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन शामिल रहे।कलेक्टर ने आवेदकों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन पत्रों का परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के साथ लेते हुए समय-सीमा में निराकरण किया जाए तथा आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत संघप्रिय, अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।



